शक्ति प्रदर्शन के लिए वाम मोर्चा ने की कोलकाता में रैली

रेल मंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने 21 जुलाई को वार्षिक शहीदी दिवस पर कोलकाता में एक लाख से अधिक लोगों की विशाल रैली आयोजित की थी। इसके ठीक छह सप्ताह बाद वाम मोर्चे ने शक्ति प्रदर्शन के लिए शहर में इस रैली का आयोजन किया।

ज्ञात हो कि वाम मोर्चे को इधर राज्य में कई सारे चुनावों में लगातार पराजय का सामना करना पड़ा है।

राज्य में लोकसभा चुनाव, विधानसभा उपचुनाव, ग्राम पंचायत व नगरपालिका चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को जिस तरह सफलता मिली है, उससे यह सवाल उठने लगा है कि वर्ष 2011 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में वाम मोर्चे की क्या गति होगी।

रैली के लिए भेजे अपने लिखित संदेश में बीमार मार्क्‍सवादी नेता ज्योति बसु ने वामपंथी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोगों के बीच जाएं और जो लोग राज्य सरकार के विरोधी हो गए हों उनका विश्वास जीतें।

ज्योति बसु के लिखित संदेश को वाम मोर्चा अध्यक्ष बिमान बोस ने पढ़ा, "जनता के लिए काम करें। हमें जनता में अपना विश्वास खोना नहीं चाहिए। यहां तक कि उन लोगों से भी निराश नहीं होना चाहिए जो कभी हमारे समर्थक रहे और अब हमारे खिलाफ हो गए हैं। हमें ऐसे लोगों को फिर से अपने साथ जोड़ना है।"

बसु ने अपने संदेश में कहा है, "मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे राज्य की जनता मौकापरस्त और वामपंथ विरोधी ताकतों को कभी अनुमति नहीं देगी।"

बिमान बोस ने दावा किया कि शहर के मध्य, मेट्रो चैनल में आयोजित इस रैली में लगभग 600,000 लोग उपस्थित थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+