पाकिस्तान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 15 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सुरक्षा बलों ने स्वात और मलकंद जिलों में तलाशी अभियान के दौरान पिछले 24 घंटों में 22 आतंकवादियों को गिरफ्तार भी कर लिया। यह जानकारी समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान में दी है।
बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में स्वात के इलाहाबाद में पांच आतंकवादी मारे गए। इस कार्रवाई में सेना के एक जवान को भी जान गंवानी पड़ी।
मारिया क्षेत्र में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में सात आतंकवादी मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए। लांदेइ सारांद क्षेत्र में तीन आतंकवादी मारे गए।
बयान के अनुसार गुलकांडा, अमानकोट, संगोता और अहिनगोरा चाम क्षेत्रों में तलाशी अभियान में 11 आतंकवादी गिरफ्तार कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications