गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार (राउंडअप)
इससे पहले आज सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 110.19 अंकों की गिरावट के साथ 15,812.15 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 15821.35 के ऊपरी और 15589.80 के निचले स्तर तक पहुंचा।
यद्यपि, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 19.27 अंक बढ़कर 5,882.97 जबकि स्मॉलकैप 35.27 अंक चढ़कर 6,997.03 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 13 सेक्टरों में से तीन रियल्टी, ऑटो और सार्वजनिक क्षेत्र को छोड़कर सभी में गिरावट देखी गई। रियल्टी में जहां 2.91 फीसदी की तेजी दर्ज की गई वहीं सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.26 फीसदी की गिरावट देखी गई।
कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और बीएसई की 1648 कंपनियों के शेयरों में गिरावट जबकि 1154 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला निफ्टी सूचकांक 01.50 अंकों की गिरावट के साथ 4730.85 पर खुला और कारोबार के दौरान कभी भी इससे ऊपर नहीं पहुंच सका। इसने 4635.00 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications