टाटा मोटर्स को 329 करोड़ रुपये का नुकसान
पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 719.69 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
इस अवधि में कंपनी का समेकित सकल राजस्व 16,953.63 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 15,496.28 करोड़ रुपये था।
यद्यपि, दोनों वित्त वर्ष की इन अवधियों की वित्तीय स्थितियों की तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि टाटा मोटर्स ने जून 2008 में ब्रिटिश लग्जरी कार ब्रांड जगुआर लैंड रोवर का अधिग्रहण किया था।
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि निवेश योजनाओं के लिए ऋण में बढ़ोतरी और वैश्विक मंदी के बावजूद नए उत्पादों के विकास के कारण कंपनी को नुकसान हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications