ब्रिटानिया की चीनी आयात की योजना
ब्रिटानिया के चेयरमैन नुस्ली एन. वाडिया ने कंपनी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के मौके पर संवाददाताओं को बताया, "हम इस वर्ष चीनी आयात करेंगे। पहली बार हम ऐसा करने जा रहे हैं। हमें 15 दिनों के लिए कच्चा माल रखने की अनुमति मिल चुकी है।"
कंपनी की प्रबंध निदेशक विनीता बाली ने कहा, "घरेलू बाजार में चीनी की कमी है और उसके लिए मारामारी मची हुई है, लिहाजा हमें घरेलू स्तर पर तथा विदेशी बाजारों से अपनी आपूर्तियों को सुनिश्चित कराना है।"
लेकिन उन्होंने यह बताने से इंकार कर दिया कि वे कब और कितनी चीनी आयात करेंगे।
बिस्किटों की कीमतों के संदर्भ में बाली ने कहा, "पिछले छह महीनों के दौरान हमने विभिन्न ब्रांड्स के अनुसार कीमतों में पांच से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications