सूखे के असर की समीक्षा करेगा योजना आयोग
योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने यहां कहा, "हम सूखे और वैश्विक मंदी के कारण चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर का अनुमानित मूल्यांकन और महत्वपूर्ण नीतियों की समीक्षा करेंगे।"
केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की दोबारा सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिह की अध्यक्षता में 27 जुलाई को योजना आयोग का पुनर्गठन किया गया था।
इस वर्ष दिसंबर में 11वीं पंचवर्षीय योजना की मध्यावधि समीक्षा बैठक के दौरान अर्थव्यवस्था और विकास दर की वास्तविक समीक्षा की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications