हरियाणा, महाराष्ट्र और अरुणाचल में बजा चुनावी बिगुल
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) नवीन चावला ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने कहा, "तीनों राज्यों में 13 अक्टूबर को चुनाव कराए जाएंगे और मतगणना का काम 22 अक्टूबर को होगा।"
उन्होंने कहा कि आज से इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया 18 सितम्बर से आरंभ हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में विधानसभा की 90, महाराष्ट्र में 288 और अरुणाचल प्रदेश में 40 सीटें हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications