छत्तीसगढ़ में ब्राजीलियाई बंदर देखने के लिए उमड़ी भीड़
आम तौर पर 16 सेंटीमीटर लम्बे और 500 ग्राम वजन वाले ब्राजीलियाई बंदर देखने में बहुत ही आकर्षक होते हैं। इससे पहले इन्हें कोलकाता के चिड़ियाघर में भेजा जाए छत्तीसगढ़ के दूरदराज हिस्सों से लोग देखने पहुंच रहे हैं।
भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के अधिकारी के मुताबिक मैत्री बाग चिड़ियाघर में 1972 में स्थापना के बाद रविवार को सबसे अधिक लोगों की भीड़ उमड़ी।
गौरतलब है कि कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर से 8 अगस्त को आठ दुर्लभ प्रजाति के बंदर चुराए गए थे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने 29 अगस्त को एक व्यक्ति के कब्जे से सात बंदर बरामद किए थे। कोलकाता से रायपुर के 900 किलोमीटर लंबे सफर के दौरान एक बंदर की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications