कुलदीप बिश्नोई में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण
एचजेसी के महासचिव रण सिंह मान ने कहा, "चिकित्सकों ने बिश्नोई के चिकित्सकीय नमूनों को जांच के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र भेज दिया है और वे रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। "
मान ने कहा कि बिश्नोई गत दो-तीन दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा, "बिश्नोई के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में चिकित्सीय रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications