नायर होंगे आईएए के प्रमुख (लीड-1)
इस प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्था के प्रमुख के पद पर आसीन होने वाले वह एकमात्र भारतीय एवं प्रथम गैर-अमेरिकी होंगे।
नायर इस समय आईएए में वैज्ञानिक गतिविधियों से संबद्ध उपाध्यक्ष हैं। आईएए महासचिव जे. एम. कंटेंट ने बताया कि वह इस साल के आखिर में कोरिया में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्षयानिकी सम्मेलन के दौरान एडवर्ड स्टोन का स्थान लेंगे।
यह घोषणा यहां कम लागत वाले ग्रहीय मिशनों से संबद्ध एक सम्मेलन के दौरान की गई। कंटेंट ने कहा कि नायर का चयन डाक द्वारा किए गए मतदान से किया गया है। नायर इस पद पर 2011 तक रहेंगे।
आईएए की स्थापना स्वीडन में 1960 में शांतिपूर्ण उद्देश्यों, के लिए अंतरिक्षयानिकी के विकास, विज्ञान या प्रौद्योगिकी से संबद्ध शाखा में विशिष्टता हासिल करने वालों की पहचान और एक ऐसा कार्यक्रम मुहैया कराने के लिए की गई थी जिसके जरिए सदस्य अंतरिक्षयानिकी विज्ञान के विकास में हो रहे अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों में हाथ बंटा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications