बस राम-राम करने गया था : दुष्यंत
गौरतलब है कि वसुंधरा रविवार देर शाम दिल्ली पहुंची थी। पार्टी आलाकमान की तरफ से उन्हें पहले ही नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने का कहा जा चुका है लेकिन वसुंधरा ने अभी तक अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है।
वसुंधरा के इस्तीफे को लेकर राजस्थान भाजपा में उठ रहे बगावती तेवरों के मद्देनजर वसुंधरा को दिल्ली तलब किया गया था और उन्हें वेंकैया नायडू से मिलने को कहा गया था। वसुंधरा का सोमवार दोपहर नायडू से मिलने का कार्यक्रम भी तय था लेकिन वह खुद उनसे मिलने नहीं पहुंची बल्कि उन्होंने बेटे दुष्यंत को उनसे मिलने भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक वसुंधरा ने तबियत बिगड़ने का हवाला देकर नायडू से प्रस्तावित मुलाकात टाल दी। सूत्रों का कहना है कि वसुंधरा की तबियत बिगड़ने की जानकारी देने ही दुष्यंत, वेंकैया से मिलने पहुंचे थे।
इस बारे में जब दुष्यंत से पूछा गया तो उन्होंने आईएएनएस से बाताचीत में कहा, "मैं तो बस राम-राम करने गया था।" दुष्यंत ने इससे आगे कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, "इससे अधिक फिलहाल मेरे पास बताने के लिए कुछ नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications