गोवा के अभयारण्यों के पास बफर जोन का दायरा घटाना अनुचित : केंद्र
रमेश ने रविवार को यहां आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "बफर जोन का दायरा घटाने की राज्य सरकार की अनुशंसाओं का केंद्र सरकार समर्थन नहीं करेगी। यह पर्यावरण की सेहत के लिहाज से ठीक नहीं होगा कि हम बफर जोन का दायरा घटाने की अनुशंसा पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें।"
कोस्टल रेगुलेटरी जोन(सीआरजेड) से संबद्ध एक परामर्श सत्र में भाग लेने गोवा आए रमेश ने कहा कि जब तक मैं इस पद पर हूं कि इस अनुशंसा को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उल्लेखनीय है कि तीन अभयारण्यों भगवान महावीर, नेत्रावली और महदेई के बफर जोन का दायरा शून्य करने की सिफारिश की गई है। इसका समर्थन मुख्यमंत्री दिगंबर कामत भी कर चुके हैं। पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना है कि इसके पीछे राज्य सरकार का उद्देश्य खनन कंपनियों को फायदा पहुंचाना है। इस सिफारिश पर अमल से अभयारण्यों की सीमा तक खनन गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications