इंदौर में 9 किलो चरस के साथ 5 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार संयोगिता गंज थाना अतंर्गत आजाद नगर इलाके से पांच युवकों को रविवार देर रात पकड़ा गया। इनके पास से नौ किलोग्राम चरस बरामद की गई। इन युवकों के नाम अनीस, प्रकाश मिश्रा, ललित द्विवेदी, सुभाष कुशवाहा और देवेन्द्र पाण्डे है और ये सभी मध्य प्रदेश के सीधी जिले के निवासी हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
संयोगिता गंज के थाना प्रभारी एम़ एस जैदी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "पांचों युवक यह चरस उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से लाए थे। उनकी योजना इसे यहां के बाजार और कॉलेज छात्रावासों में बेचने की थी। इस गिरोह में एक कॉलेज की कैंटीन का कर्मचारी भी शामिल है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications