3 बहनों ने मिलकर किया दादा का अंतिम संस्कार
जिले के भागलपुर गांव में 27 वर्षीया रिंकू यादव ने अपनी दो छोटी बहनों के साथ मिलकर अपने दादा वीर बहादुर यादव का वैदिक मान्यताओं के तहत अंतिम संस्कार किया। वीर बहादुर का रविवार सुबह निधन हो गया था। वह 70 वर्ष के थे।
रिंकू के पिता वर्ष 2005 में एक सड़क हादसे में गुजर गए थे, जिसके बाद तीनों बहनें दादा-दादी के साथ रहने लगी थीं। दादा के अंतिम संस्कार करने के रिंकू के फैसले का ग्रामीण विरोध कर रहे थे लेकिन तीनों बहनों ने विरोधों को दरकिनार करते हुए दादा को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार का विधान पूरा किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications