Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चीन की ओर से कई बार हुई घुसपैठ : सेना

कपूर ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "चीन की ओर से कई बार सीमा का उल्लंघन किया गया और एक बार एक चीनी हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा में घुस आया। ऐसा किसी त्रुटि की वहज से भी हो सकता है लेकिन यह उचित नहीं है। इस मसले को चीन के साथ बैठक के दौरान उठाया गया।"

सेना प्रमुख ने कहा कि चीन के साथ सीमा का स्पष्ट निर्धारण न होना भी घुसपैठ की वजह है। उन्होंने कहा, "जब भी घुसपैठ हुई तो हमने सीमा मुद्दे पर चीन के साथ होने वाली नियमित बैठक में इसे उठाया। अगर जरूरत पड़ती है तो हम वास्तविक नियंत्रण रेखा तक भी जाते हैं। यह चिंता की बात नहीं है क्योंकि घुसपैठ की घटनाओं की संख्या पिछले वर्ष के बराबर है।"

उधर, नवनियुक्त नौसेना प्रमुख एडमिरल निर्मल वर्मा ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में अपनी मौजूदगी के जरिए हर देश अपने हितों को साधता है। भारतीय नौसना में आत्मविश्वास की भावना है और वह देश के समुद्री हितों की रक्षा कर सकती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+