इजरायली पिता को लापता बेटे के जीवित होने की उम्मीद
24 वर्षीय इजरायली-अमेरिकी युवक अमिताई उस वक्त लापता हो गया जब वह 21 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की परबती घाटी में ट्रेकिंग कर रहा था। उसके पिता जैक श्टेनमेत्ज ने उसकी तलाश के लिए निजी बचाव दल की सेवा ली है। वह चाहते हैं कि भारतीय अधिकारी भी उनके बेटे की तलाश के लिए गहन अभियान चलाए।
तीन वर्षो तक इजरायली सेना की सेवा कर चुके इस युवक का अभी तक कोई अता-पता नहीं है, पर पिता को उसके जिंदा होने की पूरी उम्मीद है। अमिचाई अपने एक दोस्त के साथ ट्रेकिंग पर निकला था। आगे चलकर वह दोस्त से जुदा हो गया और उसका कोई पता नहीं है।
जैकब कहते हैं, "एक पिता अपने बेटे के जिंदा होने की कामना ही कर सकता है। हम चाहते हैं भारतीय अधिकारी उस बर्फीले रास्ते की पड़ताल करें, जिस पर मेरा बेटा ट्रेकिंग के लिए निकला था। मेरा विश्वास कहता है कि वह जिंदा है। वह किसी दर्रे में फंसा होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications