जम्मू एवं कश्मीर में 5 जवान घायल
आतंकवादियों ने बटमालू इलाके में सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड फेंके, जिसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन सीआरपीएफ के जवान थे।
इस हमले से ठीक पहले आतंकवादियों ने लाल चौक पर सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाकर गोलीबारी की, जिसमें दो जवान घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "दोनों जवानों के सिर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।"
अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोनों जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है।
अभी तक किसी भी आतंकवादी गुट ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। महीने की शुरुआत में दो अलग-अलग हमलों में सुरक्षा बलों के दो जवान शहीद हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications