अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा 'डिस्कवरी'
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के मुताबिक अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि कमांडर रिक स्ट्रको ने डिस्कवरी की प्रतिक्रिया नियंत्रण प्रणाली का उपयोग कर इसे गंतव्य तक पहुंचाया। स्थानीय समयानुसार रविवार रात 8.54 बजे यान आईएसएस से जुड़ गया।
दो दिन के विलंब के बाद शुक्रवार की मध्यरात्रि फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से यान को प्रक्षेपित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications