सुषमा ने की जसवंत से भेंट
जसवंत के करीबी सूत्रों के मुताबिक सुषमा ने आज ही सुबह जसवंत से मिलने का समय तय किया था। सूत्र ने हालांकि दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इंकार कर दिया।
ज्ञात हो कि जसवंत को गत 19 अगस्त को उनकी पुस्तक 'जिन्ना : भारत, विभाजन, आजादी' के विमोचन के दो दिनों बाद ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
जसवंत के निष्कासन के बाद से ही भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को लेकर जबरदस्त उठापटक चल रही है।
जसवंत ने रविवार को आईएएनएस से एक खास बातचीत में कहा था, "भाजपा ध्वस्त होती जा रही है। हर एक दिन गुजरने के साथ उनके नेताओं का विश्वास कम होता जा रहा है। मैं नहीं जानता कि अचानक वहां इतने सवाल क्यों उठ रहे हैं। यह उनकी अक्षमता का दुखद प्रदर्शन है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications