कार छीनकर भाग रहे 2 लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में ढेर
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि लुटेरो की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। वे दोनों रविवार देर रात बंदूक की नोंक पर एक चिकित्सक की कार छीनकर फरार हो गए थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिल कुमार ने आईएएनएस को बताया," मोहन नगर इलाके में सेंट्रो कार पर सवार तीन लुटेरों ने एक चिकित्सक को रोक कर उन से कार लूट ली थी।"
चिकित्सक ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी और एक पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी।
कुमार ने बताया, "जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस मुठभेड़ में दो लुटेरे मारे गए जबकि सेंट्रो में सवार तीसरा व्यक्ति बचकर निकल भागने में कामयाब रहा। अपह्त कार से दो देसी पिस्तौलें बरामद की गई हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications