स्वाइन फ्लू : एशियाई देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक
एशियाई देशों के स्वास्थ्य मंत्री दो उच्च स्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे। एक बैठक क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्रियों की होगी और दूसरी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति की होगी। ये बैठकें काठमांडू में सात से 10 सितंबर तक चलेगी।
डब्ल्यूएचओ द्वारा सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि 11 देशों के स्वास्थ्य मंत्री क्षेत्रीय स्वास्थ्य मसलों पर चर्चा करेंगे। बयान में कहा गया कि स्वाइन फ्लू से निपटने की तैयारी और इसके लिए विकसित किए जाने वाले टीके पर भी चर्चा की जाएगी।
बैठक में डब्ल्यूएचओ के दक्षिण पूर्व एशिया के क्षेत्रीय निदेशक सैमली पिलैनबैंगचैंग के अलावा महानिदेशक मारर्गेट चैन भी उपस्थित रहेंगी। बैठक में जलवायु परिवर्तन जैसे पर भी चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications