झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के आवास पर छापे
सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने रांची, हजारीबाग और डाल्टनगंज में 13 जगहों पर छापे मारे। सीबीआई अधिकारियों ने प्रदीप के रांची और डाल्टनगंज स्थित आवास पर छापे मारे।
प्रदीप इस साल जून तक राज्य के स्वास्थ्य सचिव थे। फिलहाल वह लंबी छुट्टी पर हैं। इससे पहले 25 अगस्त को भी उनके घर पर सीबीआई ने छापा मारा था, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।
सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों और दो ठेकेदारों के घरों पर भी छापेमारी की। जब प्रदीप स्वास्थ्य सचिव थे, उसी समय से विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते आए हैं।
विभाग पर बिना निविदा के सामान और वाहन खरीदने का आरोप लगा है। इसके अलावा विभाग पर लगभग 130 चिकित्सकों की नियुक्ति मामले में भी धोखाधड़ी करने का आरोप लगा था।
सीबीआई अधिकारी फिलहाल छापे के संबंध में कुछ नहीं बोल रहे हैं। इससे पहले तीन अगस्त को सीबीआई ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अविनाश कुमार के घरों पर छापा मारा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications