इसरो प्रमुख माधवन आईएए के नए अध्यक्ष निर्वाचित
पणजी, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)के प्रमुख जी. माधवन नायर को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्षयानिकी अकादमी (आईएए) का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। यह जानकारी सोमवार को एक अधिकारी ने दी।
इस पद पर आसीन होने वाले वह पहले गैर-अमेरिकी होंगे। अधिकारी ने बताया कि वह 16 अक्टूबर को औपचारिक तौर पर पदभार संभालेंगे।
आईएए अंतरिक्ष में संभावनाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध विशेषज्ञों का एक अंतर्राष्ट्रीय समुदाय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications