श्रीलंका में तमिल पत्रकार को 20 साल की सजा

48 वर्षीय पत्रकार जयप्रकाश तिसैयनायगम पिछले 14 महीनों से हिरासत में हैं। कोलंबो उच्च न्यायालय ने उन्हें 20 साल की सजा सुनाई है। न्यायाधीश दीपाली विजेसुंदरा ने जयप्रकाश के वकील की ओर से पेश दलीलों को खारिज करते हुए उन्हें सश्रम कारावास की सजा सुनाई। उन पर सांप्रदायिक, जातीय और नस्लीय दुर्भावना से प्रेरित होकर आलेख प्रकाशित करने का आरोप है।

अदालत ने कहा कि जयप्रकाश का अपराध गंभीर श्रेणी में आता है, इसलिए उनके प्रति नरमी नहीं बरती जा सकती। जयप्रकाश ने नॉर्थ ईस्टर्न हेराल्ड नामक अखबार में ये आलेख लिखे थे। उन पर तमिल विद्रोहियों का समर्थन करने और आतंकवाद के लिए राशि मुहैया कराने का आरोप है।

उनके वकील ने इस निर्णय को चुनौती देने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि कई स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की ओर से उनकी रिहाई की मांग उठती रही है, जबकि सरकार का तर्क है इस पत्रकार की हरकतों से लिट्टे को मदद मिली। पिछले 30 से भी अधिक वर्षो से लागू इस कानून के तहत सजा पाने वाले वह प्रथम पत्रकार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+