आईएल एंड एफएस के हाथों में गई मेयतास
आईएल एंड एफएस एक अग्रणी आधारभूत संरचना विकास एवं वित्त कंपनी है।
खुर्शीद ने यहां पत्रकारों से कहा, "कंपनी लॉ बोर्ड के आदेश के अनुसार आईएल एंड एफएस मेयतास इंफ्रा की नई प्रोमोटर होगी।"
मेयतास में आईएल एंड एफएस की सबसे अधिक 37 फीसदी हिस्सेदारी होगी।
खुर्शीद ने कहा, "आईएल एंड एफएस तत्काल प्रभाव से मेयतास की प्रोमोटर की भूमिका निभाएगी।" उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रोमोटर शेयरधारकों को हटा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से नियुक्त दो निदेशक दो वर्ष के लिए कंपनी के निदेशक मंडल में बने रहेंगे। उन्होंने हालांकि इन अधिकारियों के नामों का खुलासा नहीं किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications