पाकिस्तान में आतंकवादियों ने नाटो के ट्रक नष्ट कर डाले
समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस अधिकारी अब्दुल बशीर के हवाले से कहा कि रविवार शाम को नाटो और अमेरिकी सेना के लिए ईंधन लेकर अफगानिस्तान जा रहे ट्रकों को संदिग्ध आतंकवादियों ने विस्फोट से उड़ा दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने संभवत: एक तेल टैंकर को रिमोट कंट्रोल से उड़ा दिया,जिसके बाद कई अन्य ट्रकों में भी आग लग गई।
इस घटना के बाद अर्धसैनिक बलों के जवानों और हमलावरों के बीच गोलीबारी भी हुई। इससे पहले चमन सीमा पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा की जाने वाली जांच के खिलाफ अफगान ट्रक चालकों ने सड़क पर जाम लगा दिया था, जिस कारण सीमा पार जाने वाले सैंकड़ों ट्रकें फंसे हुए थे।
पुलिस के अनुसार आतंकवादियों ने नाटो के ट्रकों को निशाना उस समय बनाया जब मुस्लिम ट्रक चालकों ने रमजान का उपवास तोड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications