पूर्वोत्तर में भूकंप के झटके
क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई। भूकंप के झटके रविवार देर रात 12.58 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र म्यांमार से लगी मणिुपर और नागालैंड की सीमा पर था।
भूकंप की वजह से असम, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में मकान हिल गए। इसे म्यांमार में भी महसूस किया गया। झटके 12 से 15 सेकेंड तक महसूस किए गए और इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल गए।
एक अधिकारी ने बताया, "भूकंप से फिलहाल किसी तरह की क्षति की कोई खबर नहीं है।"
गौरतलब है कि पूर्वोत्तर में 19 अगस्त को रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता और 11 अगस्त को 5.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications