डब्ल्यूएलसी कॉलेज देगा सैन्यकर्मियों के बच्चों को छात्रवृत्ति
डब्ल्यूएलसी कॉलेज की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मालोबिका सेनगुप्ता ने आईएएनएस से कहा, "ये छात्रवृत्तियां बिजनेस इकोनॉमिक्स, फैशन टेक्नोलॉजी, एडवरटाइजिंग एंड ग्राफिक डिजायनिंग, विज्युल कम्युनिकेशंस और मास कम्युनिकेशंस के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए दी जाएंगी"।
इन छात्रवृत्तियों को तीन विशेष खण्डों में बांटा गया है। सीमा पर कार्रवाई के दौरान शहीद हुए रक्षा कर्मियों के बच्चों को बिना किसी भेदभाव के छात्रवृत्ति दी जाएगी।
तैनाती के दौरान किसी कारण मारे गए रक्षाकर्मी के बच्चों को 50 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। अन्य सैन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के बच्चों को शुल्क में 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications