मलेशिया में भारतीय अध्ययन विभाग का नाम बनाए रखने का आग्रह

एमआईसी के अध्यक्ष एस.सामी वेलु ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति गाउथ जास्मोन ने विभाग का नाम बदलने के निर्णय पर पुनर्विचार करने को कहा।

कुलपति के विभाग का नाम बदलने के फैसले पर टिप्पणी करते हुए वेलु ने कहा,"उन्हें भारतीय समुदाय की आवाज सुननी होगी। तमिल हमारा जीवन है।"

जास्मोन ने कहा था कि यद्यपि विभाग का नाम बदला जएगा लेकिन उसका पाठ्यक्रम यथावत रहेगा।

समाचार पत्र के अनुसार वेलु ने कहा कि भारतीय अध्ययन विभाग के नाम में परिवर्तन को स्वीकार नहीं किया जाएगा क्योंकि इसके अस्तित्व में भारतीयों ने योगदान दिया है और यह उनका गौरव है।

उन्होंने कहा कि विभाग के निर्माण के लिए 1950 के दशक के आरंभ में बागानों में काम करने वाले भारतीय मूल के लोगों से धन एकत्रित किया गया था।

वेलु ने कहा कि विभाग का ऐतिहासिक महत्व है और इसका नाम बदलने का अर्थ भारतीय समुदाय का अपमान है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+