देश में 2050 तक रहेगी बिजली की कमी : काकोडकर

इंदौर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। देश के परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रमुख अनिल काकोडकर ने कहा है कि 2050 तक बिजली का उत्पादन 10 गुना हो जाएगा, उसके बाद भी देश में ऊर्जा की कमी बनी रहेगी ।

इंदौर में एक कार्यक्रम के सिलसिले में आए काकोडकर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि देश में विकास की रफ्तार काफी तेज है। देश में बिजली का उत्पादन काफी बढ़ेगा और उसमें परमाणु का भी योगदान बढ़ेगा। उस दिशा में भी प्रयास जारी है। दूसरी ओर हमारी ऊर्जा की आवश्यकताएं इतनी ज्यादा हैं कि अनुमान के मुताबिक 2050 तक बिजली का उत्पादन 10 गुना हो जाएगा, उसके बावजूद भी कमी बनी रहेगी।

पोखरण दो को लेकर छिड़ी बहस पर उन्होंने कहा कि वह परीक्षण पूरी तरह सफल था और आज हम उससे कहीं आगे निकल गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+