शोपियां मामले की सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये इनाम : पुलिस
राज्य के प्रमुख समाचार पत्रों में शनिवार को इस संबंध में प्रकाशित किए गए विज्ञापन में कहा गया है, "शोपियां मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) को सूचना उपलब्ध करवाने वाले को 20 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे और उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।"
एसआईटी का नेतृत्व पुलिस उपमहानिरीक्षक कर रहे हैं लेकिन अभी तक इस मामले की गुत्थी नहीं सुलझाई जा सकी है। मामले की निगरानी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बरीन घोष कर रहे हैं।
शुक्रवार को अदालत ने यह तय करने का अधिकार राज्य सरकार दे दिया कि वह मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे अथवा नहीं। उच्च न्यायालय की एकल खंडपीठ पिछले महीने गिरफ्तार किए गए चार पुलिस अधिकारियों की जमानत याचिका पर भी सुनवाई कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications