जिन्ना अब भाजपा को बांट रहे : करुणानिधि
चेन्नई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने शनिवार को कहा कि छह दशक पहले भारत का विभाजन करने वाले मोहम्मद अली जिन्ना अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विभाजन का कारक बन रहे हैं।
करुणानिधि ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "छह दशक पहले जिन्ना ने भारत के बंटवारे का बीज डाला। अब भाजपा में विभाजन के लिए वह एक कारक बन रहे हैं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications