शिक्षकों के योगदान को श्रद्धांजलि देना वाला बैंड

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। शिक्षक अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा बच्चों का भविष्य संवारने और ज्ञान फैलाने के पवित्र मिशन को समर्पित करते हैं, पर समाज उनके योगदान का उस हद तक कायल नहीें होता जितना होना चाहिए। ऐसे में एक बैंड उनके योगदान के प्रति जागरूकता फैलाने और खासकर शिक्षक बिरादरी का मनोरंजन करने के मिशन पर निकलने की तैयारी में है।

कोलकाता का ध्वनि बैंड हाल ही में शिक्षकों को समर्पित अपने दो कार्यक्रमों की सफलता से बेहद उत्साहित है और उसने अपने इस मिशन का विस्तार करने का फैसला किया है। बैंड शिक्षकों को समर्पित कार्यक्रमों की प्रस्तुति के इरादे से एक सितंबर से भारत यात्रा पर निकल रहा है। पहला कार्यक्रम कोलकाता में होगा। इसके बाद यह अनूठा कार्यक्रम दो, नौ, और 10 और 20 सितंबर को क्रमश: चेन्नई, मुंबई, दिल्ली और इंदौर में पेश किया जाएगा।

बैंड के सदस्य नवीन डागा ने कोलकाता से फोन पर आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "शिक्षक हमारे जीवन में केंद्रीय भूमिका निभाते हैं। हम किसी न किसी रूप में शिक्षक से प्रभावित रहे हैं, लेकिन समस्या यह है कि हम में से अधिकांश लोग शिक्षकों के योगदान को तवज्जो नहीं दे पाते। ऐसे में हमने अपना संगीत उन्हें समर्पित कर समाज को उनके योगदान के प्रति जागरूक बनाने का फैसला किया है। "

उन्होंने कहा कि खासकर महिला शिक्षकों के पास शायद ही अपने लिए वक्त होता है। इन्हें थोड़ा समय निकालकर संगीत का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। बैंड को 'टू द टीचर्स विद लव' नामक अपने हालिया कार्यक्रम की दो प्रस्तुतियों की सफलता से भारत दौरे पर निकलने की प्रेरणा मिली है। वर्ष 2002 में चार कलाकारों ने इस बैंड की स्थापना की थी। इसमें डागा के अलावा, श्रीराम अय्यर, सरिता चाडक, दीति प्रिया दास शामिल हैं, पर इस दौरे में प्रिया की जगह प्रियंका मुखर्जी लेंगी। इस दौरे के लिए सिंतबर का महीना इसलिए भी चुना गया है क्योंकि तभी शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+