'मुख्यमंत्री क्यों करे कुलपति का चयन?'
कोलकाता, 29 अगस्त (आईएएनएस)। ज्ञान आयोग के पूर्व प्रमुख सैम पित्रोदा ने देश की उस व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है जिसके तहत विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के चयन में मुख्यमंत्रियों की बड़ी भूमिका होती है।
पित्रोदा ने कोलकाता में एक सभा में कहा, "मुख्यमंत्री कैसे विश्वविद्यालयों के कुलपति का चयन कर सकते हैं?" उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों को और अधिक स्वायत्तता मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा, "हमने ज्ञान आयोग की सिफारिश पर अपनी रिपोर्ट में कहा था कि संस्थानों को और स्वायत्ततादी जानी चाहिए।"
पित्रोदा ने चिंता जताई कि देश में पर्याप्त विश्वविद्यालय नहीं हैं। उन्होंने कहा, "भारत को शोध और विकास इकाइयां स्थापित करनी चाहिए। हमें विकास का अपना खुद का मॉडल विकसति करना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications