नरसंहार का वीडियो नया है या पुराना, निश्चित करे केंद्र : करुणानिधि
करुणानिधि ने संवाददाताओं से कहा, "कुछ लोग कहते हैं कि यह पुराना वीडियो है। अब केंद्र सरकार को इस मसले को स्पष्ट करना चाहिए।"
यह फिल्म पश्चिम में श्रीलंकाई पत्रकारों द्वारा रिलीज की गई है। ऊपरी तौर पर मालूम पड़ता है कि यह दृश्य जनवरी में अज्ञात स्थान पर फिल्माया गया है।
इस वीडियो में वर्दीधारी (कहा जाता है कि वे श्रीलंकाई सैनिक हैं) को दो निर्वस्त्र युवकों, जिनकी आंखों पर पट्टी बंधी थी, उन्हें गोली मारते दिखाया गया है। युवकों के बारे में समझा जाता है कि वे तमिल थे।
श्रीलंका ने कहा है कि यह वीडियो फर्जी है और इसके जरिये सेना की छवि धूमिल की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications