शांति वार्ता से बच रहा है भारत : पाकिस्तान
विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि शर्म अल-शेख में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के संयुक्त वक्तव्य के अनुसार पाकिस्तान ने भारत िँ विदेश सचिव निरुपमा राव को इस्लामाबाद आमंत्रित किया है लेकिन भारत की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "भारत को बातचीत के लिए आगे आने से संकोच नहीं करना चाहिए।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत के साथ वार्ता शुरू करने में कोई दिक्कत नहीं है।
कुरैशी ने कहा, "अगर वार्ता ही एक मात्र रास्ता है तो हमें बैठना होगा और बातचीत करनी होगी। "
उन्होंने कहा कि हमारा पक्ष स्पष्ट है कि युद्ध समस्या का समाधान नहीं है और बातचीत ही एकमात्र रास्ता है।
कुरैशी ने कहा कि भारत की घरेलू राजनीति पाकिस्तान के वार्ता शुरू करने में बाधक बन रही है।
कुरैशी ने कहा कि भारत अगर किसी तीसरे स्थान बातचीत करना चाहता है तो उस पर भी पाकिस्तान को कोई आपत्ति नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications