जैक्सन की मौत की वजह दवाओं का गलत सम्मिश्रण
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जांच अधिकारी ने एक बयान में कहा कि बेहोशी के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली दो दवाएं प्रोपोफोल और लौरजेपाम ही जैक्सन के मौत का कारण बनीं।
अधिकारी ने कहा, "जैक्सन की मौत हत्या का मामला है लेकिन यह दवाओं के गलत सम्मिश्रण का नतीजा है। ऐसे में जरूरी नहीं है कि इस मामले में आपराधिक मामले दर्ज हों।"
जैक्सन के चिकित्सक कोनार्ड मरे पहले ही इस मामले में संदेह के घेरे में हैं। उल्लेखनीय है कि जैक्सन की 25 जून को मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications