अमेरिकी दंपति ने युवती के अपहरण के आरोपों को खारिज किया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस ने पीड़ित युवती को कैलीफोर्निया के ग्रामीण इलाके एंटिओक के एक मकान से मुक्त कराया। आरोपी फिलिप गैरिडो (58) को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गैरिडो ने इस युवती को उस समय बस स्टॉप से अगवा कर लिया था जब वह महज 11 वर्ष की थी। गैरिडो और उसकी पत्नी नैंसी (54) को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर अपहरण, बलात्कार और साजिश रचने सहित कई मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस ने शुक्रवार को गैरिडो की संपत्ति के बारे में भी छानबीन शुरू कर दी। उसके ऊपर कई महिलाओं की हत्या का संदेह हैं जिनके बारे में पुलिस सबूत एकत्र करने में जुटी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications