खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार से 18 खिलाड़ी सम्मानित (लीड-1)

वर्ष 1991 में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न की शुरुआत के बाद से यह पहला मौका है जब एक से अधिक खिलाड़ियों को एक साथ इस अलंकरण से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में सबसे पहले मैरीकोम ने पाटिल के हाथों नए रूप में तैयार शील्ड ग्रहण की। इसके बाद विजेंद्र और सुशील को शील्ड प्रदान की गई।

इसके आलावा बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, निशानेबाज रंजन सोढ़ी और क्रिकेटर गौतम गंभीर सहित 15 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किए गए।

ओलंपिक पदक विजेता सुशील के कोच सतपाल और पूर्व ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियन और साइना के कोच पुलेला गोपीचंद को द्रोणाचार्य सम्मान से नवाजा गया।

इस साल इन तीनों सम्मानों की पुरस्कार राशि भी बढ़ा दी गई है।

खेल रत्न के तहत सम्मान राशि पांच लाख से बढ़ाकर साढ़े सात लाख और अर्जुन, द्रोणाचार्य व ध्यानचंद पुरस्कारों की राशि तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दी गई है।

सरकार ने इस साल राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार की घोषणा की है। इसके तहत खिलाड़ियों और कोच से इतर खेल को बढ़ावा देने के वाले को पुरस्कृत किया जाएगा।

इसके तहत खिलाड़ियों को नौकरी देने और खेल के कल्याण के कदम उठाने के लिए भारतीय रेलवे को पुरस्कृत किया गया। रेलवे की ओर से रेल मंत्री ने ममता बनर्जी ने सम्मान ग्रहण किया। इस श्रेणी में टाटा स्टील को दो पुरस्कार दिए गए।

पुरस्कार प्राप्त करने वालों की सूची :

खेल रत्न सम्मान : एम. सी. मैरीकोम (मुक्केबाज), विजेंद्र कुमार (मुक्केबाज) और सुशील कुमार (पहलवान)।

अर्जुन पुरस्कार : मंगल सिंह चंपिया (तीरंदाजी), सिनिमोल पॉलोस (एथलीट), साइना नेहवाल (बैडमिंटन), एल सरीता देवी (मुक्केबाजी), तानिया सचदेव (शतरंज), गौतम गंभीर (क्रिकेट), इग्नॉटिस तिर्की (हॉकी), सुरीन्द्र कौर (हॉकी), पंकज शिरसत (कबड्डी), सतीश जोशी (नौकायन), रंजन सोढ़ी (निशानेबाजी), पॉलमी घटक (टेबल टेनिस), योगेश्वर दत्त (पहलवानी), जी. एल. यादव (नौकायन), पारुल परमार (बैडमिंटन, विकलांग)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार : बलदेव सिंह (हॉकी), जयदेव बिष्ट (मुक्के बाजी), सतपाल (पहलवानी) और पुलेला गोपीचंद (बैडमिंटन)।

ध्यानचंद पुरस्कार : ईश्वर सिंह देयोल (एथलेटिक्स), सतबीर सिंह दहिया (कुश्ती)।

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

सामुदायिक खेल और नई प्रतिभा का विकास : टाटा स्टील लि.

खेल अकादमी की स्थापना और प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य : टाटा स्टील लि.

खेल कल्याण और खिलाड़ियों को रोजगार : रेलवे खेल प्रोत्साहन बोर्ड।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+