अफगानिस्तान में महिला सहित कई आतंकवादी ढेर
काबुल, 29 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में अफगान और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा बलों ने एक महिला सहित कई आतंकवादियों को मार गिराया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ कुंदूज प्रांत में अभियान चलाया गया। मारी गई महिला भी आतंकवादी थी। उसके पास भी अत्याधुनिक हथियार थे।
आईएसएएफ ने बताया कि गुरुवार को चेहार दरेची गांव में कार्रवाई के दौरान कई रॉकेट लांचर, राइफलें और ग्रेनेड बरामद किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications