हिमाचल प्रदेश योजना बोर्ड का पुनर्गठन
आज यहां जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्य सचिव, सभी प्रशासनिक सचिव तथा हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलपति इसके नामित सरकारी सदस्य होंगे।
हिमाचल प्रदेश पी़ एच़ डी़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष एवं नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के कार्यालय प्रभारी इसके पदेन सदस्य होंगे, जबकि योजना सलाहकार इसके सदस्य सचिव होंगे।
लोकसभा एवं राज्यसभा के सभी सदस्य, किसानों, उद्योगपतियों, व्यापार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, पूर्व सांसदों एवं विधायकों, वर्तमान विधायकों, पूर्व मुख्य सचिवों एवं प्रमुख विभागों के सेवा निवृत्त सरकारी अधिकारियों के एक-एक प्रतिनिधि इसके गै़र सरकारी सदस्य होंगे, जिन्हें अलग से अधिसूचित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications