स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 2,100 हुई
जेनेवा, 29 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि दुनिया भर में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 2,100 से अधिक हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को बताया कि इस बीमारी से उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में सबसे ज्यादा 1,876 लोगों की मौत हुई है।
डब्ल्यूएचओ के ताजा आंकड़ों के अनुसार दक्षिण पूर्व एशिया में 139 और यूरोप में 85 लोगों की मौत इस बीमारी की वजह से हुई। पश्चिमी प्रशांत, अफ्रीकी और मध्यपूर्व के देशों में क्रमश: 64,11 और 10 लोग इस बीमारी के शिकार हुए हैं।
पूरे विश्व में स्वाइन फ्लू से जुड़े पुष्ट मामलों की संख्या अब 209,438 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications