दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों से पहले 2,500 नई लो फ्लोर बसें
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अगले साल राष्ट्र मंडल खेलों से पहले परिवहन विभाग को 2,500 नई लो फ्लोर बसें खरीदने का आदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों से पहले शहर में बेहतर यात्री सुविधा प्रदान करने के लिए और सभी फ्लाई ओवर और भूमिगत रास्तों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
दीक्षित ने कहा कि पिछले 10 वर्षो के दौरान राजधानी में 40 फ्लाईओवरों का निर्माण किया गया है। दो दर्जन फ्लाईओवर और रोड-ओवर ब्रिज और भूमिगत रास्तों के निर्माण पर काम चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications