नकली नोटों के अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
एटीएस के पुलिस उप महानिरीक्षक पवन श्रीवास्तव ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया है कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भोपाल के रेल्वे स्टेशन पर दबिश देकर अतीक राणा और राजेश गुप्ता को पकड़ा, तो उनके पास से 11 हजार के नकली नोट मिले। यह दोनों नेपाल के निवासी है।
श्रीवास्तव ने बताया कि एटीएस को पहली बार इस बात का पता चला है कि सीमा पार से नकली नोटों की आवक हो रही है। साथ ही इस गिरोह के सदस्य पड़ोसी राज्यों में भी सक्रिय है जिनकी तलाश की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications