सूखे से निपटने के लिए केंद्र से 15,000 करोड़ रुपये चाहता है महाराष्ट्र
मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि राज्य के बड़े हिस्से में पर्याप्त वर्षा नहीं होने से पीने और सिंचाई के लिए पानी तथा खाद्यान्न की भारी कमी हो गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य के 353 उप जिलों में से 221 को सूखा प्रभावित और अभावग्रस्त घोषित कर दिया गया है।
इस महीने के आरंभ में राज्य सरकार ने 129 ब्लाकों में सामान्य से 50 प्रतिशत से कम वर्षा होने की घोषणा की थी।
चव्हाण ने पत्रकारों को बताया कि इस स्थिति से निपटने के लिए उन्होंने केंद्र से 15,000 करोड़ रुपये की सहायता मांगी है।
चव्हाण ने कहा कि सूखे की स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करने वाले जमाखोरों, सट्टेबाजों और कालाबाजारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications