भारत में निवेश का उत्कृष्ट माहौल : प्रधानमंत्री (लीड-2)

पिछले दो दशकों में खोजे गए सबसे बड़े मंगला तेल क्षेत्र के शुभारंभ के अवसर पर सिंह ने कहा, "केयर्न के योगदान से यह प्रदर्शित हो सका है कि भारत में निवेश का काफी अच्छा माहौल है।"

विदेशी निवेशकों से भारत में उपलब्ध संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए यहां आने का आग्रह करते हुए सिंह ने कहा, " मैं दुनिया के विभिन्न हिस्सों से निवेशकों को यहां आने का आग्रह करता हूं और भारत सरकार से सभी सुविधाएं और समर्थन देने का आश्वासन देता हूं।"

सिंह ने नेपथ्य में बजते आस्कर पुरस्कार विजेता गीत 'जय हो' के साथ मंगला तेल क्षेत्र का उद्घाटन किया। उनको तेल क्षेत्र से निकली तेल की पहली बूंद भी कंटेनर में दी गई।

उन्होंने कहा कि इससे राजस्थान में भारी समृद्धि आएगी।

सिंह ने कहा, "यह ऐतिहासिक तथ्य है कि देश में जहां भी तेल पाया गया है,वहां बहुत तेजी से विकास हुआ है। मेरा विश्वास है कि यहां तेल उत्पादन आरंभ होने के बाद एक नया राजस्थान होगा जहां गरीब और बेरोजगारी नहीं होगी।"

उन्होंने कहा कि देश तीव्र गति से प्रगति कर रहा है और इस गति के कारण ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा करना पड़ेगा।

सिंह ने कम मानसून के कारण देश के कई हिस्सों के सूखे की चपेट में आने का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, "मुझे मालूम है कि राजस्थान सहित देश के कई क्षेत्र सूखे से प्रभावित हैं। मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आश्वस्त किया है कि पीड़ित लोगों को राहत देने की लड़ाई में केंद्र सरकार उनके साथ है और जो भी आवश्यक होगा हम उसे मंजूरी देंगे।"

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवड़ा और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी समारोह के दौरान उपस्थित थे।

मंगला क्षेत्र में वर्ष 2010 के मध्य में तेल उत्पादन अपने सर्वोच्च स्तर 125,000 बैरल प्रतिदिन पर पहुंच जाएगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने राजस्थान के सूखा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+