राष्ट्रपति ने खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार प्रदान किए
वर्ष 1991 में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न की शुरुआत के बाद से यह पहला मौका है जब एक से अधिक खिलाड़ियों को एक साथ सम्मानित किया गया है।
राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में सबसे पहले मैरीकोम ने पाटिल के हाथों नए रूप में तैयार शिल्ड ग्रहण किया। इसके बाद विजेंद्र और सुशील को शिल्ड प्रदान किए गए।
इसके आलावा बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, निशानेबाज रोंजन सोढ़ी और क्रिकेटर गौतम गंभीर सहित 15 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किए गए।
ओलंपिक पदक विजेता सुशील के कोच सतपाल और पूर्व ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियन और साइना के कोच पुलेला गोपीचंद को द्रोणाचार्य सम्मान से नवाजा गया।
इस साल इन तीनों सम्मानों की पुरस्कार राशि बढ़ा दी गई है।
खेल रत्न के तहत सम्मान राशि पांच लाख से बढ़ाकर साढ़े सात लाख और अर्जुन, द्रोणाचार्य व ध्यानचंद पुरस्कारों की राशि तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications