केंद्र ने राज्यों से पर्यटन स्थलों को और ज्यादा आकर्षक बनाने को कहा
इसी सप्ताह पर्यटन सचिव सुजीत बनर्जी द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि पर्यटन उद्योग को अधिक से अधिक आकर्षक बनाने के लिए पर्यटन केंद्रों को आधुनिक बुनियादी सेवाओं से लैस करना जरूरी है। राज्यों से कहा गया है वे स्थानीय परिवेश को ध्यान में रखते हुए स्मारकों का संरक्षण करें।
अपने पत्र में बनर्जी ने लिखा है कि राज्य सरकारों को चाहिए कि वे स्मारकों के संरक्षण में वास्तुकारों, संरक्षण विशेषज्ञों और भू-दृश्य योजनाकारों की सेवा लें। इससे इन स्थलों के सौंदर्य को निखारने में मदद मिलेगी।
केंद्र के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि यह पत्र दिशा-निर्देश की शैली में है और इससे राज्यों को ऐसी सुविधाएं विकसित करने की प्रेरणा मिलेगी जो पर्यटकों को प्रभावित कर सके। राज्यों को सभी पर्यटन परियोजनाओं के लिए एकल अनुमोदन प्रणाली पर अमल करने को कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications