आईएएस दंपति के बेटे के खिलाफ पुलिस से दुर्व्यवहार करने का मामला
पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में एक डिस्कोथेक में निजी पार्टी के दौरान रंजीत बजाज के खिलाफ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।
रंजीत एवं उसके तीन निजी सुरक्षा गाडरें ने कथित तौर पर जबरन डिस्कोथेक में प्रवेश किया और मेहमानों के साथ दुर्व्यवहार किया। जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो उन्होंने एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी।
पुलिस अधिकारी रघुबीर सिंह ने आईएएनएस को बताया,"रंजीत ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया। हमने उसके घर पर छापा मारा मगर वह घर पर नहीं था। हम अन्य स्थानों पर छापा मार रहे हैं, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।"
उधर रंजीत बजाज की गिरफ्तारी में नाकाम रहने के मामले में उप निरीक्षक निर्मल सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications