सूखे से निपटने में राजस्थान की मदद करेगा केंद्र : प्रधानमंत्री
बाड़मेर में केयर्न इंडिया के मंगला तेल क्षेत्र को देश को समर्पित करने के अवसर पर सिंह ने कहा, "मुझे मालूम है कि राजस्थान सहित देश के कई क्षेत्र सूखे से प्रभावित हैं। मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य के लोगों को आश्वस्त करना चाहूंगा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार के साथ है और वर्तमान समस्याओं को हल करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।'
उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार ने राज्य के 33 में से 26 जिलों को सूखा प्रभावित घोषित कर दिया है और राष्ट्रीय आपात आपदा कोष से 12,690 करोड़ रुपयों की मांग की है।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने राज्य के सूखा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications